एवरेस्ट विजेता तिला सेन का खटीमा पहुंचने पर स्वागत
रुद्रपुर, जुलाई 6 -- खटीमा, संवाददाता। एवरेस्ट विजेता तिला सेन का सोमवार शाम खटीमा पहुंचने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कोतवाली गेट से चारूबेटा स्थित उनके आवास तक स्वागत रैली निकाली गई। जगह-जगह उसके ऊपर फूलों की वर्षा की गई। चारूबेटा निवासी तिला सेन ने 21 मई 2026 को एवरेस्ट के शिखर पर तिरंगा फहराया था। तिला आईटीबीपी की महिला पर्वतारोहियों की 11 सदस्यीय टीम में शामिल थीं। एवरेस्ट फतह कर तिला सेन ने पिता मदनलाल, मां विजया लक्ष्मी समेत उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया। तिला वर्ष 2021 में आईटीबीपी में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई थीं। स्वागत रैली में उनके भाई योगेंद्र कुमार, रमेश कुमार, नरेश कुमार, विरेंद्र सिंह, रचित, हसन, सोनी, हीरा, ज्येाति, करिश्मा, यश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.