एवरेस्ट फतह करने वाले सैनिक को किया सम्मानित
रुद्रपुर, जुलाई 23 -- खटीमा। राणा थारू युवा मंच ने गुरुवार को माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले खेतलसंडा के निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सैनिक मोहन सिंह राणा को सम्मानित किया। राणा ने एक माह पहले एवरेस्ट की चोटी फतह की थी। मंच के सदस्यों ने कहा कि मोहन सिंह ने एवरेस्ट पर देश का तिरंगा फहराकर देश के साथ ही राणा समाज का नाम भी रोशन किया है। इस मौके पर अध्यक्ष ब्यान सिंह राणा, घनश्याम सिंह राणा, पवन राणा, वास्तव राणा, दुष्यंत राणा, नवीन रावत, कमलदीप सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.