रुद्रपुर, जुलाई 26 -- खटीमा। एवरेस्ट की चोटी फतह करने वाले खटीमा निवासी बीएसएफ जवान मोहन सिंह राणा को रविवार को कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने सम्मानित किया। कापड़ी खेतलसंडा मुस्ताजर गांव स्थित राणा के आवास पहुंचे और शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने मोहन सिंह राणा के साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। कापड़ी ने कहा कि मोहन सिंह राणा की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...