चम्पावत, अगस्त 13 -- जगदीश राय, लोहाघाट। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली महिला टीम की जीडी तिला सेन का आईटीबीपी के हिमवीरों ने भव्य स्वागत किया। आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय के उप महानिरीक्षक गिरीश चन्द्र पुरोहित ने तिला सेन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी की 11 सदस्यीय महिला पर्वतारोहण दल ने 21 मई को दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया था। जिसमें महिला दल की खटीमा निवासी व जीडी तिला सेन के 36 वीं में आने पर सम्मान किया है। इस दौरान कमांडेंट संजय कुमार ने बल की महिला पर्वतारोहण सदस्याओं के अदम्य साहस, दृढ इच्छाशक्ति, अनुशासन, कठिन परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए बल की महिला शक्ति के लिए गौरव और प्रेरणा का प...