नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम अब तक हर टी20 सीरीज में अजेय रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज के बाद गंभीर का जोश एकदम हाई है और वह अपने कार्यकाल के दौरान टीम के नए मंत्र के बारे में लंबी-चौड़ी बातें कर रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि कैसे वह लीक से हटकर, परंपराओं से हटकर टीम को एक नया दृष्टिकोण दे रहे हैं। टी20 में सफलता से उत्साहित गौतम गंभीर दावा कर रहे कि उनका फोकस इम्पैक्ट पर है यानी असर पर है न कि नंबर्स पर जैसे एवरेज और स्ट्राइक रेट पर। ये बात दीगर है कि टेस्ट क्रिकेट में कोच गंभीर का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत ही साधारण है। गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया सिर्फ बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से होम सीरीज में जीती है। न्यूजीलैंड से उसे घर में ही 0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.