नई दिल्ली, मार्च 19 -- यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है। दरअसल, एल्विश पर नवंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। इस केस में उन्हें मार्च 2024 में गिरफ्तार किया गया था। वहीं 19 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज की गई सारी FIR और उसके बाद की सभी कानूनी कार्रवाई को रद्द कर दिया है।एल्विश यादव का बयान एल्विश ने वीडियो पोस्ट कर कहा, 'आज बहुत खुशी का दिन है। सबसे पहले आप सभी को मेरी तरफ से गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं। हैप्पी नवरात्रे। नवरात्रों की शुभकामनाएं और आज तुम्हारे भाई का इंडिपेंडेंस डे भी है। सुप्रीम कोर्ट ने.मुझे बताते हुए इतनी खुशी हो रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने, भाई जो अ...