नई दिल्ली, फरवरी 17 -- पॉपुलर यूट्यूबर और अब टीवी स्टार एल्विश यादव कई बार एक्ट्रेसेस के साथ जब पोस्ट करते हैं सोशल मीडिया पर तो उनके रिलेशन की खबरें आने लगती हैं। उनका तो कई एक्ट्रेसेस संग नाम भी जुड़ा है। हालांकि बाद में पता चलता है कि दोनों सिर्फ को-स्टार्स हैं। लेकिन अब एल्विश ने अपनी लव लाइफ पर बात की है। एल्विश ने बताया कि वह रिलेशनशिप में है और उन्होंने यह भी कहा कि वह मानते हैं कि जिसे डेट करो उसी से शादी करो।जिससे शादी, उसी को डेट फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए एल्विश ने कहा, 'मेरे हिसाब से, मैं जिस तरह का इंसान हूं। अगर मैं किसी को पसंद करता हूं, लेकिन उसे प्यार नहीं करता तो उसके साथ घूमूं फिरूं, 4 दिन साथ रहूं और फिर छोड़ दूं। मुझे अगर कोई पसंद है तो मैं उससे शादी करूंगा। मेरी यही सोच है। आपने धूम फिल्म में अली देखा होगा न, म...