नई दिल्ली, मार्च 19 -- मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। देश की सर्वोच्च अदालत ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज सांपों के जहर वाले केस को खत्म कर दिया है। यूट्यूबर पर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक रेव पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल के लिए नवंबर 2023 में मामला दर्ज किया गया था और 17 मार्च, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ एल्विश यादव की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई थी। बेंच ने यह कहते हुए यूपी पुलिस की एफआईआर रद्द कर दी कि, 'शिकायत और एफआईआर कानून की दृष्टि से मान्य नहीं हैं। हम अन्य उठाए गए मुद्दों पर विचार नहीं करेंगे।'सर्वोच्च अदालत ने दी थी नसीहत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.