गुरुग्राम, अगस्त 22 -- फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने के आरोपी शूटर को शुक्रवार तड़के एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ संघर्ष के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने के चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम इशांत उर्फ ईशू गांधी बताया जा रहा है।एल्विश के घर 17 अगस्त को हुई थी फायरिंग यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित घर के बाहर रविवार 17 अगस्त की सुबह दो नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाई थीं। फायरिंग के बाद भाऊ गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने बताया था कि एल्विश के घर पर फायरिंग की यह घटना सुबह करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.