नई दिल्ली, जुलाई 24 -- एल्विश यादव को स्टूडेंट्स का साथ देने के बाद धमकी मिली है। एल्विश ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर कर बताया कि जब उन्होंने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में ट्वीट किया तो उन्हें भाजपा के एक सदस्य ने धमकी दी। एल्विश बोले, 'मैंने अभी जाे ट्वीट किया था, एक हमारे भाजपा के पुराने भाई उठकर आ गए कि अब हम ईडी की रेड करा देंगे, ये करा देंगे, वो करा देंगे। खुल्लेआम धमकी दी जा रही है। तो मैं उस भाई को कहना चाहता हूं कि दूसरों के पैसों पर पलने वाले लोग ऐसी धमकियां देते अच्छे नहीं लगते भाई।'एल्विश यादव ने अपने व्लॉग में दी सफाई एल्विश ने व्लॉग के शुरुआत में साफ किया कि अब वो किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पॉलिटिकल आदमी नहीं हूं अभी। एक समय था जब मैं एक पॉलिटिकल पार्टी का सपोर्ट करता था। लेकिन अब मैं किसी भी...