गुरुग्राम, मई 13 -- यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी दो के विजेता रहे एल्विश यादव अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने और रकम नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी मिलने के बाद एल्विश के गुरुग्राम सेक्टर-56 स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।छावनी में तब्दील हुआ एल्विश का घर एल्विश को धमकी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा का घेरा बेहद कड़ा कर दिया गया है। वर्तमान में एल्विश के घर पर गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (एसपीयू) को तैनात किया गया है। इसमें घर के मेन गेट और आसपास हथियारों से लैस छह पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही घर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर भी बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। वहां से गुजरने वाले हर संदिग्ध व्यक्...