गुड़गांव, दिसम्बर 10 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सोहना ने निर्माणाधीन साइट से एल्यूमिनियम प्लेट चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15 एल्यूमिनियम प्लेटें भी बरामद की गई हैं। यह मामला रहेजा डेवलपर साइट सोहना से एल्यूमिनियम की चादरें चोरी होने के संबंध में आठ दिसंबर को पुलिस थाना शहर सोहना में दर्ज किया गया था। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने मंगलवार को सोहना के इंद्री मोड़ से दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल निवासी गांव गवारका, जिला नूंह और आकिल निवासी उड़ाका, जिला नूंह के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी करने और नशा करने के आदतन अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी नशे की लत को पूरा करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.