सोनभद्र, जून 6 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र में हिंडालको से एल्यूमिनियम वायर रॉड लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुआ एक ट्रक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो हो गया। पिपरी पुलिस ने इस मामले में वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपरी पुलिस को दी गई तहरीर में कन्डोई ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के मैनेजर उमेश चन्द्र शाह ने बताया कि 29 मई को एक ट्रक संख्या जेएच 24ए0027 में हिंडालको कम्पनी से लगभग 24,683 किलोग्राम एल्युमिनियम वायर रॉड लोड किया गया। ट्रक को रेणुकूट से हरिद्वार स्थित एक कंपनी के लिए भेजा गया था। ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था, जिसके माध्यम से वाहन की लगातार निगरानी की जा रही थी। बताया गया कि यात्रा के दौरान ट्रक की लोकेशन सामान्य रूप से मिल रही थी, लेकिन लखनऊ पहुंचने के बाद अचानक वाहन की...