एल्युमिनियम फर्म के दो ठिकानों पर 23 करोड़ की हेराफेरी
कानपुर, मई 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। टैक्स चोरी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एल्युमिनियम कारोबार से जुड़ी फर्म के दो ठिकानों पर 23 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। 24 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद फर्म की ओर से चार करोड़ रुपये जमा किए गए। हालांकि टीम ने बड़ी संख्या में दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिए हैं। बताया गया कि एल्युमिनियम कारोबार से जुड़ी फर्म अनवी मेटल्स इंडिया के बिरहाना रोड, मंधना स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। आठ अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने छापेमारी के दौरान स्टॉक बुक, इनवॉइस, उत्पादन रजिस्टर आदि को कब्जे में लेकर जांच की। लेखा पुस्तकों में घोषित स्टॉक और गोदाम में स्टॉक के बीच भारी अंतर सामने आया जिससे विभागीय टीमों को गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले। प्रारंभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.