एल्युमिनियम और कांच की कीमतों में उछाल, मकान निर्माण की लागत बढ़ी
गोपालगंज, मई 14 -- गोपालगंज। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की कीमतों में आई तेजी का असर अब जिले के स्थानीय बाजारों में भी दिखने लगा है। एल्युमिनियम और कांच के दाम बढ़ने से मकान निर्माण और इंटीरियर कार्य महंगे हो गए हैं। घरों में लगने वाले एल्युमिनियम के दरवाजे, खिड़कियां, पार्टिशन और बाथरूम फिटिंग की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में एल्युमिनियम और कांच से जुड़े करीब 90 छोटे-बड़े प्रतिष्ठान संचालित हैं। कारोबारियों अमित रुंगटा और निरंजन कुमार ने बताया कि कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने और परिवहन लागत बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है। पहले जो एल्युमिनियम सेक्शन 250 से 270 रुपए प्रति किलो मिल रहा था, वह अब 320 से 350 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं कांच और अन्य फिटिंग सामग्री की कीमतों में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.