एल्बेंडाजोल की गोली 16 लाख बच्चों ने खाई
गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मॉप-अप राउंड में मंगलवार को पांच लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। इससे पहले 14 अगस्त को 2375 सरकारी और निजी स्कूलों एवं 1371 आंगनवाडी केन्द्रों पर लगभग 11 लाख बच्चों को गोली खिलाई गई थी। कृमि मुक्ति कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. रविंद्र कुमार का कहना है कि दोनों राउंड में एक से 19 साल के 16 लाख से अधिक बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.