चतरा, जून 16 -- इटखोरी प्रतिनिधि राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर इटखोरी प्रखंड के सभी आँगनबाड़ी व विद्यालय में बच्चों को कृमि की दवा खिलाई गयी। इस मौके सभी सेविका सहिया पोषण सखी ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई । इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम मारूफ खान ने कहा कि इटखोरी में 21 हजार बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पेट में कृमि होने कारण बच्चों में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों को एक वर्ष तक कृमि से मुक्त करती है। यह भी पढ़ें- जिला में कृमि से मुक्ति के लिए 3,83,825 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य साथ ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक करती है । साथ ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक क...