एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर सीएमओ ने किया कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ
बलरामपुर, अगस्त 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को जिले में बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान शुरू हुआ। सिटी मांटेसरी स्कूल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को दवा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की। सीएमओ ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है। संक्रमण के कारण बच्चों में पेट दर्द, भूख कम लगना और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में निर्धारित अंतराल पर कृमिनाशक दवा खिलाना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम के अनुसार बच्चों को एल्बेंडाजोल की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.