शाहजहांपुर, मार्च 12 -- मोहनपुर गांव निवासी पिंटू सक्सेना ने एक फोटोग्राफर पर एल्बम और वीडियो रिकॉर्डिंग न देने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिंटू सक्सेना के अनुसार उसकी शादी में फोटोग्राफी का काम काकोरी शहीद इंटर कॉलेज की दुकान में स्थित कृष्णा फोटो स्टूडियो के स्वामी कन्हैया को दिया गया था। इसके लिए 17 हजार रुपये तय हुए थे, जिसमें से 14 हजार रुपये अग्रिम दे दिए गए थे। शेष तीन हजार रुपये एल्बम और कैसेट मिलने पर देने थे। आरोप है कि शादी को कई महीने बीत जाने के बाद भी फोटोग्राफर ने एल्बम और वीडियो उपलब्ध नहीं कराया। कई बार कहने पर भी टालमटोल करता रहा। पिंटू के अनुसार एल्बम मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.