बुलंदशहर, जनवरी 23 -- एल्पाइन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र सम्मुख विधिवत पूजन करते हुए किया। विद्यालय के प्रबंधक संदीप मित्तल, अध्यक्ष एनके धवन, उपसचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदन मोहन गर्ग, शिखर मित्तल, प्रधानाचार्या निधि गुलाटी पूजन परंपरागत तरीके से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने सरस्वती वंदना, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भावपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से ज्ञान, सृजनशीलता और संस्कारों का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। साथ ही पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहूतियां दी गईं। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक संदीप मित्तल ने कहा कि वसंत पंचमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्र...