सहारनपुर, अप्रैल 15 -- सीबीएसई द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में एल्पाइन विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिसपर स्कूल प्रबंधन ने उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी। बुधवार को स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कक्षा 10 में आस्था पंवार ने स्कूल टॉप करते हुए 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा आर्यन राणा ने 84.4 प्रतिशत तथा वैष्णवी राणा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीनों छात्रों की उपलब्धि पर स्कूल के एमडी वेदपाल चौधरी तथा प्रबंधक हर्ष चौधरी ने शुभकामनाएं दीं। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। यह भी पढ़ें- उम्मीदों का परिणाम पाकर झूम उठे बच्चे यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की खबर यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया मेधा का दम
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.