लखनऊ, मार्च 10 -- पीजीआई थानाक्षेत्र के उतरेठिया बाजार स्थित एल्डिको चौकी के पास पुष्पा मार्केट और बैंक के नीचे मंगलवार भोर चोरों ने छह दुकानों के ताले तोड़े। चोरों ने कहीं मार पार किया तो कहीं असफल रहे। घटना के दौरान हाईवे पर एक वैगन आर कार करीब चार घंटे तक खड़ी रही और अलग-अलग दुकानों के पास दो-तीन संदिग्धों की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हुई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुष्पा मार्केट में लांड्री मालिक वंशी लाल की दुकान से करीब 20 साड़ियां और कई जेंट्स सूट चोरी हुए। वहीं पास ही मंजू सक्सेना के ब्यूटी पार्लर का शटर तोड़ा गया, लेकिन अंदर लगे एल्यूमिनियम दरवाजे का लॉक नहीं तोड़ सके। इसी मार्केट में डॉ. के.एन. आनंद के ईएनटी क्लीनिक और डॉ. निमिषा सचान के इति होम्यो क्लीनिक के शटर के ताले भी तोड़े गए। दोनों डॉक्टर शहर से बाहर गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.