फतेहपुर, मार्च 30 -- बिंदकी। अधिवक्ता संघ की बैठक में सर्वसम्मति से एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया। बॉर एसोसिएशन चुनाव के लिए समिति और रुपरेखा बनाने के साथ ही जल्द चुनावी घोषणा की जाएगी। इसके अलावा अधिवक्ताओं की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। तहसील परिसर के अधिवक्ता सभागार कक्ष में अधिवक्ता संघ इकाई की बैठक आयोजित हुई। अधिवक्ताओं के द्वारा सर्वसम्मति से एल्डर्स कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष रामकरण सिंह चौहान बनाए गए। साथ ही रामकिशोर वर्मा, आनंद शंकर वर्मा, रमाकांत तिवारी, विपिन नारायण, सुरेश चंद्र तिवारी तथा रामकरण को सदस्य बनाया गया। अधिवक्ताओं की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामकरण सिंह ने बताया कि जल्द ही चुनाव समिति बनाई जाएगी। इसके बाद बॉर एसोसिएशन के आगामी चुनाव के लिए रुपरेखा तैयार की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.