बाराबंकी, फरवरी 12 -- फतेहपुर। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की की बैठक गुरुवार को बार सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमे आगामी चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया। महामंत्री रामलाल वर्मा ने वार्षिक आय व्यय की जानकारी प्रस्तुत की। 12 नए अधिवक्ता सम्मिलित किये गए। बैठक में पूर्व इल्डर्स कमेटी के चैयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने पांच सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया। समिति शुक्रवार को बैठक कर चुनाव कार्यक्रम तय करेगी। बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा , उनके कार्यकाल में अधिवक्ता हितों को प्राथमिकता दी गई। संघ को एकजुट रखने का प्रयास किया गया। हरिनाम सिंह वर्मा, प्रदीप निगम, वीरेश वर्मा, राजीव नयन तिवारी, सतीश वर्मा, श्रवण वर्मा, अलीउद्दीन शेख, ओमप्रकाश यादव, इंद्रेश शुक्ला, मो0 राहिल, मो0 नफीस, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.