बरेली, मार्च 21 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एल्गोरिदमिक युग में भारत की रक्षा नीति पर युवा संवाद विषय पर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन नीति संवाद 30 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवा शोधार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, एल्गोरिदम, साइबर क्षमताओं और डेटा आधारित सुरक्षा प्रणालियों के संदर्भ में भारत की बदलती रक्षा नीति पर विचार-विमर्श के लिए मंच प्रदान करना है। संवाद के माध्यम से समकालीन तकनीकी युग में राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक मामलों पर युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। के शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं, विशेष रूप से एनसीसी और एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. यशार्थ गौतम एवं सह-समन्वयक डॉ. बृजवास कुशवाहा प्रतिभागियों के पंजी...