एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान के ऊपर पहुंची घाघरा, 3.43 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज से बाढ़ का खतरा गहराया
बलरामपुर, अगस्त 16 -- करनैलगंज, गोंडा),संवाददाता। नेपाल की पहाड़ियों पर हो रही मूसलाधार बारिश और बैराजों से छोड़े गए भारी पानी के चलते तटीय इलाकों में एक बार फिर बाढ़ की भयंकर तबाही का खतरा मंडराने लगा है। घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से उफान पर है और एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। मौजूदा सीजन का यह सबसे बड़ा डिस्चार्ज दर्ज किया गया है, जिससे प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। रविवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर 106.110 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान 106.070 मीटर से 4 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। यहां नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, अयोध्या में जलस्तर 92.390 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। नेपाल और मैदानी इलाकों के मिले-जुले पानी से घाघर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.