नई दिल्ली, मार्च 26 -- एलोवेरा जेल को स्किन और हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा को ठंडक देता है, बालों को पोषण देता है और कई लोग इसे घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एलोवेरा की पत्ती के अंदर एक पीला पदार्थ होता है जिसे लेटेक्स कहा जाता है। अगर इसे सही तरीके से साफ किए बिना इस्तेमाल किया जाए तो यह नुकसान भी कर सकता है। इसलिए एलोवेरा का सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप घर पर फ्रेश और सुरक्षित एलोवेरा जेल बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि एलोवेरा के लेटेक्स को कैसे साफ किया जाए। चलिए जानते हैं इसे स्टेप बाय स्टेप साफ करने का तरीका।एलोवेरा को इस्तेमाल करने से पहले साफ करना क्यों जरूरी है? जब आप एलोवेरा की पत्ती काटते हैं तो उसमें से एक पीला लिक्विड निक...