एलेप्पी एक्सप्रेस के सफाईकर्मी की मौत, मुआवजे के लिए हंगामा
धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद। एलेप्पी एक्सप्रेस में आउटसोर्सिंग पर बहाल ऑन बोर्ड सफाईकर्मी की ट्रेन पर ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की सुबह एलेप्पी एक्सप्रेस के धनबाद पहुंचते ही शव के साथ परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने आउटसोर्सिंग कंपनी से मुआवजे की मांग की। कंपनी ने दो लाख रुपए का मुआवजा देने का भरोसा दिया, इसके बाद परिजन शांत हुए। पुटकी करकेंद बाजार पासी धौड़ा निवासी सफाईकर्मी पिंटू भारती उर्फ पिंटू पासी 20 मार्च को धनबाद से खुली एलेप्पी एक्सप्रेस में सफाई के लिए सवार हुए थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। सोमवार को डाउन एलेप्पी एक्सप्रेस से उनका शव ताबूत में डाल कर धनबाद लाया गया। शव के धनबाद पहुंचते ही परिजन व अन्य सफाईकर्मियों ने कंपनी के प्रतिनिधियों के समक्ष पांच लाख रुपए मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। काफी मान-मनौव्वल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.