धनबाद, अगस्त 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड रेलवे यूजर्स एसोसिएशन ने धनबाद से एलेप्पी के बीच चलने वाली एलेप्पी एक्सप्रेस में स्टॉपेज घटाने की मांग की है। एसोसिएशन ने स्टेशन से यात्रियों के चढ़ने-उतरने और बुकिंग की समीक्षा कर ट्रेन के ठहराव में कमी करने की मांग की है। 24 अगस्त से एसोसिएशन इस मामले मांग को लेकर एक्स हैंडल पर अभियान चलाएगा। एसोसिएशन का दावा है कि कई स्टेशनों पर ट्रेन से चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों की औसत दैनिक संख्या बेहद कम है। रांची-हटिया करीब सात किलोमीटर, नुआगांव-बोंडामुंडा करीब 23 किलोमीटर और बोंडामुंडा-राउरकेला करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर हैं। आगे झारसुगुड़ा-रेणगाली करीब 26 किलोमीटर, रेणगाली-संबलपुर करीब 23 किलोमीटर, संबलपुर-अटाबिरा करीब 24 किलोमीटर और अटाबिरा-बरगढ़ रोड करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर हैं। इसी तरह ओडि...