एलेनहाउस में बनेगा मैनेजमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर। उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए एलेनहाउस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने फिनएक्स के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए समझौता किया है। फिनएक्स के वाइस प्रेसिडेंट मनीष श्रीवास्तव और एलेनहाउस के डायरेक्टर मैनेजमेंट डॉ. पुनीत राय ने समझौते पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत छात्रों को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा। ग्रुप के ज्वाइंट सेक्रेटरी जावेद हाशमी ने कहा कि इस तरह के समझौते से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, व्यावसायिक दक्षता एवं रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस मौके पर डॉ. रूबी चावला, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन आयुषी मिश्रा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.