कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एलेन हाउस बिजनेस स्कूल और फिनएक्स के बीच बुधवार को समझौता हुआ। फिनएक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष श्रीवास्तव और एलेनहाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका (प्रबंधन) डॉ. रूबी चावला ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इसका उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम कर छात्रों को बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, बीमा क्षेत्र में कौशल प्रदान करना है। बीबीए पाठ्यक्रम के साथ सेमेस्टरवार सर्टिफिकेशन दिए जाएंगे। बीबीए के पहले सेमेस्टर में स्टॉक ट्रेडिंग एवं निवेश में प्रवीणता, सेमेस्टर दो में म्यूचुअल फंड, सेमेस्टर तीन में एनआईएसएस सप्तम की तैयारी, सेमेस्टर चार में इंवेस्टमेंट बैंकिंग ऑपरेशंस, सेमेस्टर पांच में फिनटेक एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और सेमेस्टर छह में इक्विटी डेरिवेटिव्स कराया जाएगा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.