कानपुर, मई 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट्स की ओर से क्रिकवर्षा सीजन-1 इंटर-स्कूल क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। जिसमें डीपीएस कल्याणपुर ने एलेनहाउस पब्लिक स्कूल पनकी को 100 रन से हराकर खिताब जीता।प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 140 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी एलेनहाउस पब्लिक स्कूल पनकी की पूरी टीम 8.2 ओवर में महज 40 रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता में आदित्य अवस्थी (डीपीएस कल्याणपुर) को फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, अरनब कुलकर्णी को बेस्ट बैट्समैन, अमन चौधरी को मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और आदित्य अवस्थी को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट फेयर प्ले टीम का अवॉर्ड पंडित दीनदयाल वि...