कानपुर, फरवरी 2 -- एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, पनकी के तैराकी कोच सौरभ भारद्वाज ने राष्ट्रीय मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर शहर और स्कूल का नाम रोशन किया है। लगातार पांचवीं बार हिस्सा लेते हुए सौरभ ने स्वर्ण पदक जीता। सौरभ ने 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक, 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने महाराष्ट्र में हुई प्रतियोगिता में 35 से 39 आयुवर्ग में हिस्सा लिया था। इससे पहले भी सौरभ पांच बार प्रदेश चैम्पियन रह चुके हैं। सौरभ के साथ उनकी सहयोगी शिवांगी राजभर ने राष्ट्रीय फिन स्विमिंग प्रतियोगिता के 50 मीटर में एक रजत पदक और रिले में एक कांस्य पदक जीता। विद्यालय के निदेशक जफरुल अमीन, निदेशिका फिरदौस अमीन व प्रधानाचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.