एलेनहाउस के छात्रों का प्रोजेक्ट एमएसएमई आइडिया हैकाथॉन में चयनित
कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर। एलेन हाउस बिजनेस स्कूल, रूमा के बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्रों का प्रोजेक्ट का चयन एमएसएमई आइडिया हैकाथॉन 5.0 में हुआ। इसमें देशभर से 500 से अधिक संस्थानों ने भाग लिया था, जिसमें एलेन हाउस का प्रोजेक्ट चयनित हुआ। क्यूबो द रोबो-किफायती एवं स्मार्ट सर्विलांस के लिए एक बुद्धिमान सुरक्षा रोबोट संस्थान के आयुष तिवारी, कृष्णा झा, तनमय यादव व विनय गुप्ता ने तैयार किया। टीम को प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए आठ लाख रुपये की वित्तीय सहायता एआई/बीआई सेल, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज की ओर से प्रदान की गई। संस्थान की निदेशक डॉ. रूबी चावला और डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की। संस्थान के संयुक्त सचिव जावेद हाशमी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.