एलुमनी में पूर्व छात्रों ने साझा किए संघर्ष और सफलता के किस्से
कुशीनगर, अप्रैल 5 -- कुशीनगर। शहर के यूएनपीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित पुरातन छात्र समागम यादों, अनुभवों और प्रेरणा का संगम बन गया। पुरातन छात्रों ने अपने संघर्ष और सफलता के किस्से साझा किए। कार्यक्रम में पुरातन छात्रों से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। भूगोल विभाग के इंचार्ज डॉ. संजय सिंह ने पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए संस्थान से उनके भावनात्मक जुड़ाव को रेखांकित किया। प्राचार्या प्रो. ममता मणि त्रिपाठी ने एलुमनी संगठन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की असली ताकत उसके पूर्व छात्र होते हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। समागम में उपस्थित सभी पुरातन छात्रों का परिचय कराया गया, जिसके बाद कई प्रमुख पूर्व छात्रों ने अपने जीवन के अनुभव साझा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.