नैनीताल, मई 22 -- भानु, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. शेर सिंह सामंत ने शुक्रवार को डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण किया। वे इसी विभाग के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने 1984 में वनस्पति विज्ञान से एमएससी और बाद में फ्लोरिस्टिक विषय में पीएचडी की। विभाग पहुंचने पर उनका शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। डॉ. सामंत ने विभाग के हर्बेरियम, ग्लास हाउस और बॉटेनिकल गार्डन का अवलोकन किया। उन्होंने शोध एवं संसाधनों के उन्नयन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. हेम जोशी, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. हिमानी, डॉ. प्रभा पंत, विशाल बिष्ट, लता नितवाल, शीतल कोरंगा आदि रहे। यह भी पढ़ें- कुविवि एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह साम...