दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) में शनिवार को एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न बैचों के लगभग 80 से अधिक पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस कार्यक्रम ने पुराने साथियों, शिक्षकों तथा वर्तमान छात्रों को एक साथ आने और अपने अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत सत्र के साथ हुई, जिसमें कॉलेज प्रशासन और एलुमनाई सेल की ओर से सभी पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एलुमनाई ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा किया और कॉलेज में बिताए गए दिनों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एलुमनाई और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन गतिविधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.