लखनऊ, दिसम्बर 9 -- बंथरा क्षेत्र में सोमवार रात एक बाइक सवार एलीवेटेड रोड के पत्थर से टकरा कर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के नीमच सरवानिया महाराज निवासी 30 वर्षीय विजय बंजारा बाइक पर सवार होकर गोरखपुर से अपने घर जा रहे थे। बंथरा इलाके में बनी के पास लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे एलिवेटेड रोड पर कंपनी द्वारा पत्थर लगाकर बंद कर दिया गया है। सोमवार की देर रात जब विजय बंजारा उस तरफ पहुंचे तो एलिवेटेड रोड पर बाइक चढ़ा दी। जिससे तेज रफ्तार बाइक पत्थर से जा टकराई। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.