जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- जमशेदपुर। दलमा की तराई में डिमना लेक के पास भादूडीह में झारखंड का पहला एलीफेंट केयर सेंटर बनकर तैयार हो गया है। करीब 7 हेक्टेयर क्षेत्र में एक करोड़ रुपये की लागत से बने इस सेंटर का उद्घाटन अप्रैल के अंत तक होने की संभावना है।यह सेंटर आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जहां घायल और बीमार हाथियों के इलाज, देखभाल और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था होगी। यहां पानी, चारा, स्नान और स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों और महावतों की टीम भी तैनात रहेगी। यह पहल वन्यजीव संरक्षण में अहम कदम मानी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.