होबार्ट, मार्च 1 -- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने रविवार को होबार्ट में तीसरे और आखिरी मैच में 158 रन की शानदार पारी खेलकर विश्व चैंपियन भारत पर 185 रन की जीत से वनडे से शानदार विदाई लेने के बाद क्रिकेट के भगवान का शुक्रिया अदा किया। 35 साल की हीली के लिए यह किसी परीकथा जैसा आखिरी पल था जिनके 158 रन और बेथ मूनी के नाबाद 106 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 409 रन का बड़ा स्कोर बनाया। भारतीय टीम 45.1 ओवर में 224 रन पर आउट हो गई और तीन मैचों की सीरीज 0-3 से गंवा बैठी। 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गई हीली ने मैच के बाद कहा, ''मुझे लगता है कि हम कितना अजीब खेल खेलते हैं कि यह आपको इतनी बार नीचे गिरा सकता है और फिर आपको आज जैसे मौके दे सकता है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे हर उपलब्धि वाला मैच पसंद नहीं आया इसलिए आज बस क्रीज पर जाकर उसका मजा ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.