नई दिल्ली, मार्च 1 -- एलिसा हीली और बेथ मूनी के शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में निर्धारित 50 ओवर में 409 रन बोर्ड पर लगाए। सीरीज के पहले दो मैच हारकर अजेय बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। हरमनप्रीत कौर का यह फैसला गलत साबित हुआ और भारत को अब सीरीज में अगर वाइटवॉश से बचना है तो 410 रन चेज करने होंगे। अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेल रहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने 158 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी ने 106 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम के नाम इस दौरान कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए। यह भी पढ़ें- हीली ने फेयरवेल मैच को शतक जड़ बनाया खास, मिचेल स्टार्क का रिएक्शन वायरल- VIDEO वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह भारतीय टीम द्...