एलिवेटेड रोड पर लगा जाम, रेंग रेंग कर निकले वाहन
सहारनपुर, जून 14 -- सहारनपुर, बिहारीगढ़, संवाददाता दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर पार कर एलिवेटेड फ्लाइओवर पर भयंकर जाम की स्थिति बन गई । वीकेंड के चलते एक्सप्रेसवे पर पर्यटक वाहनों की संख्या अधिक बढ़ जाना जाम का मुख्य कारण रहा । शनिवार के दिन अक्सर दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर जाम की समस्या बन जाती है । इसका मुख्य कारण है गर्मियों के मौसम में वीकेंड पर पर्यटकों का पहाड़ी इलाकों में घूमने निकलते हैं। लोग शनिवार के दिन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से देहरादून की और निकलते है, जिसके कारण मार्ग वाहनों का दबाव अधिक बढ़ जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में वाहनों को रेंग-रेंग कर निकलना पड़ता है । शनिवार के दिन गर्मी अधिक थी, जिसके चलते दूर दराज से निकले वाहनों का टेंपरेचर बढ़ जाने के कारण कुछ वाहन एलिवेटेड रोड और श्री डॉट काली मंदिर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.