नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। निठारी के पास सोमवार रात एलिवेटेड रोड पर कार अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि कार पलटी नहीं और चालक को चोटें नहीं आईं। हालांकि, हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी सिद्धांत सोमवार रात अपनी कार से सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जा रहे थे। एलिवेटेड रोड पर जब वह निठारी के पास पहुंचे, तभी उनकी कार का टायर अचानक पंचर हो गया। टायर पंचर होते ही कार का संतुलन बिगड़ गया। सिद्धांत ने कार को संभालने की कोशिश की, लेकिन कार डिवाइडर से टकराकर घूम गई। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं और आसपास चल रहे अन्य वाहनों से भी टक्कर नहीं हुई। हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर यातायात धीमा हो गया और कुछ देर के लिए जाम लग गया। राहगीरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.