बागपत, फरवरी 19 -- खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून के खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटेड रोड पर डुंडाहेड़ा के समीप तेज गति से जा रही एक कार आगे चल रहे कैंटर से जा टकराई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने उपचार को भेजा। एलिवेटेड मार्ग एक नवम्बर को खोला गया था। तभी से इस पर तेज गति से वाहन दौड रहे है। इससे दुर्घटनाओं की संख्या भी बढी है। गुरूवार को दिल्ली की ओर जा रहे एक कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे वाहन के पिछले हिस्से में घुस गई। हादसे में कार सवार नांगलोई निवासी नरेश और उसका चचेरा भाई पुनित घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.