नोएडा, मई 5 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ते तक बनने वाली एलिवेटेड रोड की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। परियोजना के लिए मिट्टी की जांच का काम पूरा हो गया है। अब आईआईटी रुड़की परियोजना की डीपीआर तैयार कर प्राधिकरण को सौंपेगी। इसके बाद टेंडर जारी होगा। यह एलिवेटेड रोड करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी होगी। यह सेक्टर-94 स्थित यमुना पुस्ते और चिल्ला एलिवेटेड रोड के बीच सेतु का काम करेगी। दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से नोएडा तक बनने वाले एलिवेटेड रोड का काम चल रहा है। जिस जगह महामाया फ्लाईओवर उतरेगा, वहां से सेक्टर-94 यमुना पुस्ते तक नया एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इस परियोजना को लेकर आईआईटी रुड़की ने सर्वे कर लिया है। अब पिलर गाड़ने के लिए मिट्टी की जांच का काम पूरा कर लिया गया है。
परियोजना की डीपीआर प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.