रांची, मई 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। भाजपा रांची महानगर जिला कमेटी के सदस्य किशन अग्रवाल ने रातू रोड में एनएचएआई द्वारा तैयार एलिवेटेड रोड के खंभों पर नंबर अंकित कराने की मांग की है। उन्होंने रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से आग्रह किया है कि पिलरों में क्रमवार नंबर अंकित किए जाने से आसपास की गलियों तक पहुंचने में आमजन को सहूलियत होगी। कहा है कि एलिवेटेड रोड बनने के पूर्व रातू रोड के न्यू मार्केट से लेकर पंडरा रोड में ओटीसी मैदान व ईटकी रोड में बांस टोली तक सड़क के दोनों छोर पर बसी कॉलोनी, मुहल्ला व गलियों की पहचान आसपास लगे पेड़ और अन्य तरह के संकेतक से संभव था। एलिवेटेड रोड बनने के बाद से पूर्व के संकेतक व चिन्ह समाप्त हो गए हैं। उन्होंने बताया है कि पिलरों पर एक छोर से दूसरे छोर तक क्रमवार नंबर अंकित करने से...