नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे (एनई-5) को अलग एलिवेटेड रोड बनाकर यूईआर-2 से जोड़ने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम शुरू हो गया है। हरियाणा के झज्जर जिले के निलौठी गांव से लडरावन, पंजाब खोर, जोंटी, कराला होते हुए रोहिणी सेक्टर-38 के पास यूईआर-2 से कनेक्ट होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की मानें तो अप्रैल तक डीपीआर का काम पूरा हो जाएगा। 17 किलोमीटर का होगा एलिवेटेड रोड प्रस्तावित एलिवेटेड रोड 17.03 किलोमीटर का होगा। डीपीआर के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इसे पूरा करने में कितनी लागत आएगी। इस हिस्से के निर्माण से दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे के सीधे राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश कर सकेंगे। साथ ही दिल्ली के साथ गाजियाबाद, नोएडा के लोगों को पंजाब औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.