एलिवेटेड रोड की डीपीआर नए सिरे से बनेगी
नोएडा, जून 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ते को जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर दोबारा बनाई जाएगी। पुस्ते पर बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। इसको देखते हुए नए सिरे से योजना तैयार की जाएगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस एलिवेटेड रोड की लंबाई 1.2 मीटर से 1.6 किलोमीटर के बीच में रहने का अनुमान है। आईआईटी रुड़की की तरफ से संरचना पर बनाई गई पहली रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण प्राधिकरण में हुआ। इसके अलावा टीम ने मौके पर निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण में सेक्टर-94 में बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजरने की बात सामने आई। इसके अलावा कुछ और बिंदुओं पर भी बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में प्राधिकरण ने रिपोर्ट दोबारा तैयार करने को कहा है।प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.