फरीदाबाद, मार्च 29 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ में मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल निर्माण का कार्य आकाश सिनेमा के पास रुक गया है। इसकी वजह से राहगीर परेशान हैं। रास्ता बंद होने से लोगों को आवाजाही मे दिक्कत हो रही है। ट्रैफिक जाम भी लग रहा। शहर के मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल निर्माण का काम पिछले दो साल से चल रहा है। आकाश सिनेमा के पास जहां एक ओर दुकानदारों ने काम में तेजी आ सके, इसके लिए स्वयं दुकानों के उस हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया, जो पुल के बीच आ रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से आकाश सिनेमा के पास पाइलिंग का काम बंद पड़ा है। जहां से मशीनों को भी हटा दिया गया है। पता चला है कि मौके पर पानी की लाइन को बदला जाना है। इस कारण पहले लाइन बदली जाएगी और उसके बाद काम किया जाएगा। ऐसे में लाइन कब बदली जाएगी और कब काम शुरू होगा यह कहना बेहद कठिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.