एलिवेटेड कोरिडोर के लिए पारडीह से बालीगुमा के बीच हटेगा अतिक्रमण
जमशेदपुर, जून 26 -- एनएच-33 किनारे पारडीह से बालीगुमा के बीच सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। गत दिन संपन्न जिला समन्वय समिति की बैठक में इस मसले पर विस्तार से बातचीत हुई थी। अतिक्रमण का आरोप वैसे कुछ लोगों पर है, जिन्होंने दुकान और मकान बनाये हैं। इसकी वजह से एलिवेटेड कोरिडोर के निर्माण में परेशानी हो रही है। कोरिडोर का निर्माण सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए पत्राचार हो चुका है। उपायुक्त ने धालभूम के एसडीएम और मानगो के सीओ को जिला मुख्यालय से समन्वय बनाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। इसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त करने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- कोकपाड़ा टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहीत जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.